राजस्थान की आवाज / समदड़ी /बाला राम मेघवाल
प्रदेश की गहलोत सरकार ने राज्य अजा आयोग पूर्व अध्यक्ष एवं सिवाना पूर्व विधायक गोपाराम मेघवाल को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपते हुए राज्य स्तरीय पुलिस जवाबदेही समिति में स्वतंत्र सदस्य मनोनीत किया है। राज्यपाल के आदेश से संयुक्त शासन सचिव पुलिस जगवीर सिंह ने नियुक्ति आदेश जारी करते हुए गोपाराम मेघवाल को सदस्य मनोनीत किया है। रिटायर्ड जस्टिस एचआर कुड़ी समिति के अध्यक्ष होंगे।
राजस्थान
राज्य सरकार ने राजस्थान पुलिस अधिनियम 2007 की धारा 62 व 63 के प्रावधानों का प्रयोग करते हुये इस समिति का गठन किया है। राज्य स्तरीय पुलिस जवाबदेही समिति के सदस्यों का कार्यकाल 2 वर्ष रहेगा। यह समिति राज्य आरपीएस अधिकारी व आईपीएस श्रेणी के पुलिस अधिकारियों के विरुद्ध प्राप्त शिकायतों की जांच करेगी। ऐसा करते हुए समिति को सिविल प्रक्रिया संहिता 1908 के तहत न्यायालय के समान शक्तियां प्राप्त होगी। मेघवाल को यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देने पर क्षेत्र भर में आमजन व कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर हैं।